फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Martyr's body will reach home today

आज हरिद्वार में होगी शहीद जगेन्द्र सिंह की अंत्येष्टि

Fri, 25 Feb 2022 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Martyr's body will reach home today
सियाचिन ग्लेशियर में पैट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन होने से शहीद हुए कान्हरवाला भानियावाला निवासी जगेंद्र सिंह चौहान शहीद हो गए थे। दो दिन पहले परिजनों को सेना के अधिकारियों ने यह सूचना दी थी। शहीद का पार्थिव शरीर अब 25 फरवरी को उनके आवास पर पहुंचेगा।
विज्ञापन

शहीद जगेंद्र सिंह के परिजन पिछले दो दिनों से पार्थिव शरीर घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सेना के अधिकारियों ने सूचना दी कि पार्थिव शरीर 25 फरवरी को सुबह आठ बजे तक आवास पर पहुंचाया जाएगा। शहीद जगेंद्र सिंह चौहान के परिजनों को सांत्वना देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह पंवार, पूर्व दर्जाधारी करन बोरा समेत कई राजनीतिक दल और सामाजिक लोग पहुंचे थे। शहीद के मामा मनवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह आठ बजे तक आवास पर आएगा। पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी ने बताया कि आवास पर श्रद्धांजलि देने के बाद अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा।
विज्ञापन

हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान के सियाचिन में शहीद होने की खबर के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद के भानियावाला स्थित आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर शहीद के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लाल की कुर्बानी को देश कभी भी भुला नहीं पाएगा। वहीं डोईवाला में भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण कन्नौजिया के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अग्रवाल ने कहा कि प्रवीण ने जीवन पर्यंत संगठन को मजबूत करने मे अपनी भूमिका निभाई। उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed