फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Marie won by students in Tirthnagri

तीर्थनगरी में छात्राओं ने मारी बाजी

Sat, 07 May 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 07 May 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
Marie won by students in Tirthnagri
रिजल्ट आने पर खुशी से उछलती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

आईसीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के घोषित नतीजों में तीर्थनगरी में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पछाड़ दिया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं में छात्राओं शहर टॉप किया। हाईस्कूल में ओमकारानंद सरस्वती निलियम की छात्रा आयूषी गुप्ता नेे सर्वाधिक 96.6 फीसदी और बारहवीं में आरपीएस स्कूल की शिवांगी जायसवाल ने 97.5 अंक प्राप्त कर ऋषिकेश टॉप किया। शहर के सभी स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।

विज्ञापन

 
मॉडर्न स्कूल

शुक्रवार को आईसीएसई के घोषित नतीजे में मॉडर्न स्कूल के हाईस्कूल में काशिका अग्रवाल ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, विधि अग्रवाल 93.40 प्रतिशत द्वितीय, ऋतिक अग्रवाल 91 प्रतिशत तृतीय,  मानसी जैन 90.80 फीसदी अंक हासिल कर चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में छात्रा मानसी डंगवाल 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, प्रियांशु वालिया 94.25 प्रतिशत द्वितीय, प्रेक्षा उनियाल 94 प्रतिशत तृतीय, अंशुल कोहली 93 प्रतिशत चतुर्थ, धर्मेंद्र सिंह पंवार 92 प्रतिशत पांचवें, आयुष बहुगुणा 91.50 प्रतिशत छठवें और जागृति गुल्हाटी ने 91.25 फीसदी अंक प्राप्त कर सातवां हासिल किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमकारानंद सरस्वती निलायम स्कूल
मुनिकीरेती स्थित ओमकारानंद सरस्वती निलायम स्कूल के हाईस्कूल में आयुषी गुप्ता 96.6 प्रतिशत प्रथम, राहुल रतूड़ी 94.8 प्रतिशत द्वितीय, संदीप जेेठुड़ी 94.2 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय रहे।

जबकि लक्की राठौड़ 93.8 प्रतिशत, समृद्ध सिंह 93.2 प्रतिशत, सृष्टि गुरेजा 92.4 प्रतिशत, आदर्श गौदियाल 92.2 प्रतिशत, भावना आर्या 92.2 प्रतिशत अखिल बड़ोनी 92 प्रतिशत, शांतम शर्मा 91.8 प्रतिशत, कीर्ति द्विवेदी 90.80 प्रतिशत, सुमित लातियान 90.2 प्रतिशत और शांभवी सकलानी ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर बाजी मारी।

आईसीएसई ओमकारानंद सरस्वती निलियम के बारहवीं विज्ञान संकाय में आराध्य गौतम 96.5 प्रतिशत के साथ प्रथम, दीक्षा 93.5 प्रतिशत द्वितीय और दीपक रावत 93 फीसदी अंक के साथ तृतीय रहीं।

वाणिज्य संकाय में अंकिता नेेगी और तनुश्री मिश्रा 92.5 प्रतिशत के साथ प्रथम, कंचन बिष्ट 91.25 प्रतिशत द्वितीय और नैनी जोशी 91.1 फीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

कला संकाय में अंजली रावत और जागृति शर्मा 87.75 प्रतिशत के साथ प्रथम, अभिषेक बडोला 87.75 प्रतिशत द्वितीय और सृष्टि मनचंद 83.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय रहीं।
 
ऋषिकेश पब्लिक स्कूल
आरपीएस के हाईस्कूल में व्योम गुप्ता 94 प्रतिशत प्रथम, दिपांशा जोबा 93.4 प्रतिशत द्वितीय, अनिरुद्ध त्यागी और विवेक सिन्हा 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा श्रृष्टि यादव 90.4 प्रतिशत चतुर्थ, श्रेया गर्ग 90 फीसदी अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

आरपीएस इंटरमीडिएट के विज्ञान संकाय में आदित्य जैन 95.25 प्रतिशत प्रथम, ईशा कौशिक 95 प्रतिशत द्वितीय, नीरज 94.75 प्रतिशत तृतीय, आस्था शर्मा 94.5 प्रतिशत चतुर्थ, हार्दिक 94.25 प्रतिशत पंचम, काशी नारंग 93.25 प्रतिशत छठे, आकाश यादव 92.75 प्रतिशत सातवें, आकाश मेहरा 92.25 प्रतिशत आठवें, एकता 92.5 प्रतिशत नौवें और भावना वर्मा ने 91  फीसदी अंक हासिल कर दसवां स्थान प्राप्त किया।


वाणिज्य संकाय में शिवांगी जयसवाल ने 97.5 फीसदी अंक प्राप्त कर अव्वल रही। जबकि रजत 93.5 प्रतिशत द्वितीय और विदुषी ने 92.75 फीसदी अंक प्राप्त कर तृृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरी सुयाल ने 90.75 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed