फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mahakumbh: Preparation of AIIMS for health facility of devotees completed

महाकुंभ: श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा के लिए एम्स की तैयारी पूरी

Sat, 13 Feb 2021 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Preparation of AIIMS for health facility of devotees completed
ऋषिकेश। कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को मेडिकल सुविधा प्रदान करने के लिए एम्स ऋषिकेश की ओर से चिकित्सकों की एक टीम हरिद्वार में तैनात की जाएगी। इसके अलावा आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर को आरक्षित रखा गया है। श्रद्धालुओं के लिए ट्रॉमा सेंटर में 24 घंटे मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

एम्स निदेशक प्रो रवि कांत ने बताया कि 27 फरवरी को माघ पूर्णिमा और उसके बाद के प्रमुख स्नान पर्वों पर हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। लिहाजा इसके मद्देनजर एम्स ऋषिकेश अस्पताल प्रशासन ने संपूर्ण कुंभमेला अवधि तक हरिद्वार में ही चिकित्सकों की टीम तैनात करने का निर्णय लिया है। संस्थान के चिकित्सकीय दल हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में बनाए जा रहे मेला अस्पताल में तैनात रहेंगे। मेलाकाल में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों के दौरान चिकित्सकीय दल द्वारा मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर ग्रीन कॉरीडोर के माध्यम से उन्हें अविलंब एम्स के ट्रॉमा सेंटर भेजा जाएगा। संस्थान के डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रो यूबी मिश्रा ने बताया कि कुंभ मेले के मद्देनजर एम्स के ट्रॉमा सेंटर में 12 बेड का आईसीयू तैयार किया गया है। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए ट्रॉमा सेंटर में एक डिजास्टर वार्ड भी बनाया गया है। इस वार्ड में कुंभ मेले के श्रद्धालुओं के उपचार के लिए 22 बेड रिजर्व रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो ट्रॉमा सेंटर में बनाए गए डिजास्टर वार्ड के अलावा ट्रॉमा सेंटर के अतिरिक्त आईसीयू को भी उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुंभ के लिए विशेषतौर से चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की कई टीमें गठित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed