फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Life blowing on lifeless walls with paintbrush

तूलिका से बेजान दीवारों पर फूंक रहे जान

Fri, 03 Dec 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Life blowing on lifeless walls with paintbrush
01 चौदहबीघा में एक दीवार पर मुकुल बडोनी की ओर से तैयार की गई कलाकृति। - फोटो : RISHIKESH
हर व्यक्ति के अंदर कोई न कोई एक हुनर होता है, कोई उस हुनर को नहीं पहचान पाते हैं, जो पहचानते हैं वे उस हुनर को तराशने में जुट जाते हैं। ऐसे ही उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के कांदला बडेथी गांव निवासी मुकुल बडोनी अपने हुनर को तलाशने में जुटे हुए हैं। वे अपनी तूलिका से बेजान दीवारों में जान फूंक रहे हैं। उनका हुनर स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है।
विज्ञापन

नगरपालिका मुनिकीरेती अंतर्गत चौदबीघा में आर्ट कलाकार मुकुल पहाड़ की संस्कृति को जीवंत कर रहे हैं। वे अपने कला के माध्यम से पहाड़ की भेष भूषा, वाद्य यंत्र, आभूषण और धामों की कलाकृति एक सूत्र में फिरोह रहे हैं। जो दर्शकों का आर्कषण का केंद्र बना हुआ है। आर्ट कलाकार मुकुल ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पेंटिंग करने को बहुत शौक रहा है। उन्होंने उत्तरकाशी जिले के अलावा टिहरी, पौड़ी और देहरादून में भी विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां बनाई ही। हाल ही में उन्होंने मुनिकीरेती में कुंभ मेले के दौरान आस्था पथ की दीवारों पर विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां बनाई है। उन्होंने बताया कि हाल ही में वे परमार्थ निकेतन आश्रम की ओर से तीर्थनगरी में कलाकृतियां बना रहे हैं। आश्रम की ओर से जिन विद्यालयों को गोद लिया गया है वे उन विद्यालयों की दिवारों पर जल बचाओ, जीवन बचाओ और पर्यावरण बचाओं विषय पर कलाकृतियां बना रहे हैं। चौदहबीघा में उनके एक मित्र का दगड्या नाम से एक कैफे संचालित है। जिसमें उन्होंने उपहार स्वरुप दीवार पर पहाड़ की संस्कृति से रुबरु होने के लिए इस कलाकृति को तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed