फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Leelas of Lord Krishna are being staged in Hoshiyari

Rishikesh News: प्रतीतनगर में पहली बार हुआ श्रीकृष्ण लीला का मंचन

Fri, 22 Sep 2023 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Leelas of Lord Krishna are being staged in Hoshiyari

विज्ञापन



स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं ने किया कलाकारों का किरदार

प्रतीतनगर के होशियारी माता मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। रायवाला में पहली बार श्रीकृष्ण लीला का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय महिलाएं और बालिकाएं किरदार निभा रही हैं।

श्रीकृष्ण लीला का मंचन महेंद्र राणा के निर्देशन में किया जा रहा है। महेंद्र राणा ने बताया कि क्षेत्र की महिलाओं की ओर से तीन माह पहले से तैयारी की जा रही थी। देवकी सुबेधी ने बताया कि उन्होंने श्रीकृष्ण लीला के मंचन का संकल्प लिया था। उनका कहना था कि आज के दौर में हमारी बेटियां पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित होती जा रही हैं, जिसका दुष्प्रभाव हमारे समाज पर पड़ रहा है। अपनी संस्कृति और सनातन धर्म को बचाने के लिए महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है। श्रीकृष्ण लीला का समापन 25 सितंबर को होगा।
विज्ञापन




श्रीकृष्ण लीला में यशोदा माता और नंद बाबा को श्री कृष्ण जन्म होने पर सभी बधाई संदेश देते हैं, जन्म महोत्सव मनाया जाता है, शिव शंकर कैलाश से पार्वती माता के आग्रह पर श्री कृष्ण के जन्म होने पर मथुरा आते हैं। पशुपति कीर्तन मंडली को पटका पहनाकर श्री कृष्णा स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विहिप के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, अजय साहू, आशीष जोशी, माया गुरुंग, उमा जोशी, कमलेश भंडारी, करण मौर्य, बिना बंगवाल, यशोदा, लक्ष्मी डंगवाल, दीपा चमोली, सुषमा चमोली, अनीता भट्ट, भागीरथी भट्ट, राधिका क्षेत्री, सरस्वती अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed