फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Lachhiwala toll barrier also opposed in Rishikesh

हाथी कॉरिडोर में टोल बैरियर बनाना गलत- जयेंद्र रमोला

Sat, 20 Feb 2021 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lachhiwala toll barrier also opposed in Rishikesh
ऋषिकेश। स्थानीय निवासियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और जागरूक नागरिकों ने लच्छीवाला में बनाए गए टोल बैरियर के विरोध में प्रदर्शन किया। इसमें ऋषिकेश के निवासियों को छूट देने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन में उद्योग व्यापार मंडल शाखा ऋषिकेश, ऋषिकेश व्यापार महासंघ, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, देवभूमि व्यापार मंडल सहित कई व्यापारिक संगठनों ने शिरकत की और विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

गढ़वाल ट्रक एसोसिएशन के सचिव जयेंद्र रमोला ने कहा कि हाईवे के कार्य पूरे नहीं हुए हैं और टोल शुरू कर दिया है, जो गलत है। एनएचएआई ने हाथी कॉरिडोर में टोल प्लाजा बनाया है। इससे हाथियों के रास्ते में वाहनों की भीड़ आने से हाथी आबादी की ओर रुख करेंगे। हरिद्वार जिले के विधायक अपने क्षेत्र के लोगों की लड़ाई लड़कर टोल फ्री करवाने को अग्रसर हैं, लेकिन ऋषिकेश विधायक इस मुद्दे को लेकर कोई पहल नहीं कर रहे हैं। इसके कारण आज व्यापारियों को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक कपिल गुप्ता ने लच्छीवाला में टोल वसूले जाने का विरोध किया है। मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि ऋषिकेश निवासी टोल प्लाजा से तीन किलोमीटर पहले भानियावाला में ही टोल रोड पर चढ़ते हैं, जब तक कनेक्टिंग रोड पूरी नहीं हो जाती, तब तक के लिए टोल वसूली तत्काल बंद करनी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर ऋषिकेश व्यापार महासंघ के संयोजक राजीव मोहन, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, अजय गर्ग, दीपक जाटव, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, विवेक वर्मा, प्रीतिपाल सिंह, कमल किशोर लांबा, संजय शर्मा, पवन शर्मा, ललित सक्सेना, श्रवण जैन, नवल कपूर, राजीव मोहन और अखिलेश दीवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed