{"_id":"697e7262df30cd50d00e30a5","slug":"knocked-on-the-door-and-shot-the-woman-she-died-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-891667-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh Crime: युवक ने दरवाजा खटखटाया और तलाकशुदा महिला को मार दी गोली, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh Crime: युवक ने दरवाजा खटखटाया और तलाकशुदा महिला को मार दी गोली, माैत
Sun, 01 Feb 2026 02:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:51 AM IST
सार
महिला ने सिर्फ अंदर वाला लकड़ी का दरवाजा खोला था। जाली वाला बंद ही था। तभी आरोपी युवक ने गोली चला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को जाली तोड़ कर घर के अंदर जाना पड़ा।
विज्ञापन
महिला को मारी गोली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शिवाजी नगर में एक तलाकशुदा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार की रात 10 बजे की है जब महिला घर पर अकेली थी। तभी एक युवक बाइक से गली में आया और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला तो युवक ने जाली वाले दरवाजे से पिस्टल सटाकर गोली चला दी, जो सीधे महिला के सीने पर लगी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि मृतक महिला की पहचान प्रीति रावत (32) निवासी यमकेश्वर के रूप में हुई है। वह शिवाजी नगर में किराये पर कमरा लेकर पिछले एक साल से रह रही थी और आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से एम्स में नौकरी करती थी। कमरे में लकड़ी व जाली के दो दरवाजे हैं। महिला ने सिर्फ अंदर वाला लकड़ी का दरवाजा खोला था। जाली वाला बंद ही था। तभी आरोपी युवक ने गोली चला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को जाली तोड़ कर घर के अंदर जाना पड़ा।
विज्ञापन
Vikasnagar: युवकों ने दुकान में महिला को किए अभद्र इशारे, हाथ पकड़ने की कोशिश, पति ने बदमाशों को पीटा
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला का आठ साल का बेटा है जो अपने नाना के साथ रहता है। पुलिस के अनुसार, मकान मालिक ने किराये पर रह रही महिला का सत्यापन नहीं कराया था। इससे संबंध में मकान मालिक से पूछताछ के बाद कार्यवाही की जाएगी। एसपी जया बलूनी ने बताया कि हत्या का मामला संज्ञान में आया है। वारदात क्यों हुई और किसने की, अभी जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
पटाखे जैसी आवाज से पड़ोसी को चला पता
पडोसी राधेश्याम ने बताया कि अचानक पटाखे की आवाज आने से वह चौंक गए। चहारदीवारी से झांककर देखा तो महिला खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने लोगों को घटना के संबंध में जानकारी दी।