फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kaushal couple took over the reins of Rotary Club

कौशल दंपती ने संभाली रोटरी क्लब की बागडोर

Sat, 24 Jul 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kaushal couple took over the reins of Rotary Club
रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित रोटरी क्लब ऋषिकेश और रोटरी डिवास का अधिष्ठापन सम्मान समारोह। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। रेलवे रोड स्थित एक होटल में रोटरी क्लब ऋषिकेश और रोटरी ऋषिकेश डिवास का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में रोटरी क्लब ऋषिकेश के नवमनोनीत अध्यक्ष डॉ. रवि कौशल और रोटरी ऋषिकेश डिवाज की नवमनोनीत अध्यक्ष यामिनी कौशल और अन्य पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया। क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने दोनों अध्यक्षों और पदाधिकारियों को कॉलर पहनाकर शुभकामनाएं दीं। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय मदान और फर्स्ट लेडी ऑफ डिस्ट्रिक्ट सविता मदन ने दीप प्रज्जवलित कर रोटरी क्लब ऋषिकेश और रोटरी ऋषिकेश डिवास के अधिष्ठापन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय मदान ने कहा कि क्लब के सदस्यों में आपसी प्यार और सद्भाव के लिए फैलोशिप पर अधिक जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट 90 क्लबों में से ऋषिकेश बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। रोटरी क्लब ऋषिकेश के अध्यक्ष डॉ. रवि कौशल सदस्यों को क्लब की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. रवि कौशल कौशल ने कहा कि वे सदस्य को एकसूत्र में पिरोते हुए क्लब के सामाजिक कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। डॉ.यामिनी कौशल ने सदस्यों को बताया कि रोटरी क्लब ऋषिकेश की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोविंद नगर में एक वोकेशनल सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए क्लब ने वोकेशनल सेंटर के लिए दो सिलाई मशीन दी है। इसके बाद जल्द ही क्लब की ओर से कंप्यूटर आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। क्लब ने पहली बार 17 नए मेंबर को अधिकारिक पिन लगाकर रोटरी की शपथ दिलाई गई। जिसके बाद क्लब के सदस्यों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। समारोह में असिस्टेंट गवर्नर पंकज पांडे, लायंस क्लब डिवाइन के संस्थापक ललित मिश्रा, इनर व्हील क्लब ऋषिकेश की अध्यक्ष चारू माथुर कोठारी, अधिष्ठापन अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, राजीव गर्ग, विशाल तायल, डॉ. गर्ग दीपक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, डॉ. आरके भारद्वाज, डॉ. विनीता पुरी, ऋषिकेश डॉ. बीएम सोनी, डॉ. डीके श्रीवास्तव, संजीव क्वात्रा, नवनीत नागलिया, अजीत सिंह, मनोज वर्मा, रितु अग्रवाल, पूनम वर्मा, सलोनी गोयल, बिंदिया अग्रवाल, अनुप्रिया अग्रवाल, डॉ. रितु प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन

ये है नई कार्यकारिणी
रोटरी क्लब ऋषिकेश - अध्यक्ष डॉ. रवि कौशल, ससिव गोविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुशील गोयल
रोटरी ऋषिकेश डिवास - अध्यक्ष यामिनी कौशल, सचिव रेखा गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed