{"_id":"6313a0e72648b67abd6e1c34","slug":"kalash-yatra-left-for-gomukh-from-triveni-ghat-rishikesh-news-drn4217524112","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी घाट से गोमुख के लिए रवाना हुई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी घाट से गोमुख के लिए रवाना हुई कलश यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2008 से आयोजित गोमुख संकल्प कलश यात्रा त्रिवेणी घाट से गोमुख के लिए रवाना हो गई। तीन से सात सितंबर तक आयोजित यात्रा के दौरान जगह-जगह जन जागरण अभियान और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। यात्रा रूट पर संचालित विद्यालय और स्थानीय लोगों को गंगा स्वच्छता का संकल्प दिलाया जाएगा। पौधारोपण और नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
शनिवार को त्रिवेणी घाट पर संत, महात्मा और ऋषि कुमारों ने विधिविधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। उसके बाद संतों ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर गोमुख के लिए रवाना किया। गोमुख संकल्प कलश यात्रा के संयोजक महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने कहा कि जनमानस को जन जागरण अभियान के साथ जोड़कर गोमुख संकल्प कलश यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है।
ऋषिकेश से 339 किमी और समुद्र तल से 3250 मीटर ऊंचाई पर स्थित गोमुख यात्रा के पवित्र जल को जनमानस को अभिषेक के रूप में दिया जाएगा। गोमुख का पवित्र जल इस बार दिल्ली संसद भवन में सभी सांसदों को भेंट किया जाएगा। साथ ही गंगा तुम्हारे द्वार के माध्यम से जनमानस को जोड़ा जाएगा। ऋषिकेश से दिल्ली तक यह अभियान चलाया जाएगा। यात्रा त्रिवेणी घाट से शुरू होकर भद्रकाली मंदिर, मां कुंजापुरी मंदिर, प्राचीन कपिलेश्वर महादेव मंदिर मातली, काशी विश्वनाथ मंदिर, शक्तिपीठ, साक्षी मंदिर उत्तरकाशी, भैरव मंदिर भैरवघाटी, गंगोत्री धाम, चीड़वासा, भोजवासा और गोमुख पहुंचेगी। उसके बाद गोमुख से गंगा जल भरकर त्रिवेणी घाट में यात्रा का समापन किया जाएगा। इस मौके पर महामंडलेश्वर दयाराम दास, महांडलेश्वर रामेश्वर दास, महामंडलेश्वर ईश्वर दास, हरिओम पंवार, विष्णु दास, अभिषेक शर्मा, दीपक दरगन आदि मौजूद थे।