फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh News: Cabinet Minister order to officers keep phones on 24 hours during monsoon

Monsoon Alert: कैबिनेट मंत्री के अधिकारियों को निर्देश, मानसून के दौरान 24 घंटे ऑन रखें फोन

Fri, 28 Jun 2024 03:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2024 03:23 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान अधिकारी 24 घंटे अपना मोबाइल ऑन रखें। इसके अलावा बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में जेसीबी, पंप आदि की व्यवस्था तैयार रखें।

विज्ञापन
Rishikesh News: Cabinet Minister order to officers keep phones on 24 hours during monsoon
फोन - फोटो : Freepik

विस्तार

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बीते वर्ष क्षेत्र में हुए जलभराव के निस्तारण के संबंध में जिला प्रशासन, सिंचाई, एनएच अधिकारियों की बैठक ली। उन्हाेंने अधिकारियों को मानसून के दौरान 24 घंटे माेबाइल फोन ऑन रखने के निर्देश दिए। साथ ही संभावित जलभराव वाले स्थानों पर जेसीबी, पंप आदि तैयार रखने के लिए कहा।

विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों ने मंत्री अग्रवाल को बताया कि भट्टोवाला व गुमानीवाला क्षेत्र में बंगाला नाला और विस्थापित क्षेत्र में आमबाग नाला में सुरक्षा दीवार और चैनलाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। गढ़ी मयचक में गोयला नाला, गौहरीमाफी व ठाकुरपुर में सौंग नदी, ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी, खैरीखुर्द व ठाकुरपुर में बंगाला नाला में चैनलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने एनएच अधिकारियों को पुरानी चुंगी से डिग्री कॉलेज तक नाले की सफाई करने के निर्देश दिए। वहीं, श्यामपुर में हाईवे पर बने नालों के ओवरफ्लो के चलते बीते वर्ष घरों में घुसे पानी के लिए नालों की अति शीघ्र सफाई करने को कहा।

विज्ञापन

आस्था का अनोखा रंग: साइकिल से गंगोत्री धाम की यात्रा पर निकले बठिंडा के राजेंद्र, गाैमुख से भरेंगे जल

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीएम सोनिका को सख्त निर्देश दिए कि मानसून के दौरान अधिकारी 24 घंटे अपना मोबाइल ऑन रखें। इसके अलावा बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में जेसीबी, पंप आदि की व्यवस्था तैयार रखें। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय राज, एनएच के अधीक्षण अभियंता नवनीत पांडे, नगर निगम के अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, सहायक अभियंता मनोज राठौर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed