फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh News: Rajendra of Bathinda going to Gangotri Dham yatra by bicycle

आस्था का अनोखा रंग: साइकिल से गंगोत्री धाम की यात्रा पर निकले बठिंडा के राजेंद्र, गाैमुख से भरेंगे जल

Thu, 27 Jun 2024 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2024 04:55 PM IST
सार

पंजाब के बठिंडा निवासी राजेंद्र गुप्ता साइकिल से 146 बार मां वैष्णो देवी, कांगड़ा, चामुंडा देवी की यात्रा के साथ-साथ 19 बार अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं।

विज्ञापन
Rishikesh News: Rajendra of Bathinda going to Gangotri Dham yatra by bicycle
गंगोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा निवासी राजेंद्र गुप्ता साइकिल से गंगोत्री धाम यात्रा पर निकले हैं। वह बुधवार को ऋषिकेश पहुंचे। आज यहां से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए। वे गोमुख से गंगाजल लेकर दो अगस्त को बठिंडा पहुंचेंगे और शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।

विज्ञापन


पंजाब के बठिंडा निवासी राजेंद्र गुप्ता साइकिल से 146 बार मां वैष्णो देवी, कांगड़ा, चामुंडा देवी की यात्रा के साथ-साथ 19 बार अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे बीते 35 वर्षों से साइकिल पर विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन


Rishikesh Rainfall: तेज बारिश के बाद ऊफान पर आया बरसाती नाला खारा स्रोत, रास्ते में फंसे कई वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

वह अब तक साइकिल से 6 लाख 25 हजार किमी की यात्रा पूरी कर चुके हैं और आगे भी यह यात्रा जारी रहेगी। वह यात्रा के दौरान लोगों को भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने 20 मई को बठिंडा से अपनी साइकिल यात्रा शुरू की। अब तक वह अमरनाथ, मां वैष्णो देवी, कांगड़ा, चामुंडा, चिंतपूर्णी, नैनादेवी, मनसा देवी, ज्वालाजी समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। 26 जून को उनकी साइकिल यात्रा ऋषिकेश पहुंची।

27 जून को उनकी साइकिल यात्रा गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई, जहां वे गोमुख से गंगाजल लेकर 2 अगस्त को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बठिंडा पहुंचेंगे। जहां वे अमरीक सिंह रोड स्थित पीपलवाला शिव मंदिर में जलाभिषेक कर अपनी यात्रा का समापन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed