फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Inspected the trenching ground and treatment plant under

Rishikesh News: निर्माणाधीन ट्रीटमेंट प्लांट में मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

Wed, 31 Jan 2024 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Inspected the trenching ground and treatment plant under
Iनगर आयुक्त ने लालपानी बीट में निर्माणाधीन ट्रेंचिंग ग्राउंड एवं प्लांट का निरीक्षण कियाI
विज्ञापन




नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने मंगलवार को लालपानी बीट में निर्माणाधीन ट्रेंचिंग ग्राउंड और ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त नेगी ने बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड और प्लांट की 450 मीटर तक चहारदीवारी बन चुकी है। जबकि लगभग एक हजार मीटर निर्माण किया जाना बाकी है। पिलर बीम डालने की प्रक्रिया की जा रही है। प्लांट के अन्य कार्यों के लिए संबंधित एजेंसी की ओर से सर्वे किया जा रहा है। स्वीकृत डिजाइन के अनुसार डिमार्केशन की कार्रवाई की जा रही है। प्लांट में गार्ड रूम, साइट ऑफिस, स्टोर आदि तैयार हो चुका है। प्लांट के लिए बिजली का कनेक्शन ले लिया है। पानी के कनेक्शन की कार्रवाई गतिमान है, जो एक-दो दिन में पूर्ण कर ली जाएगी।
विज्ञापन




सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं। ग्रीन एरिया भी चिन्हित हो चुका है। वन विभाग के स्तर से जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए खाई खोदने और ग्रीन एरिया विकसित करने के लिए आंकलन तैयार किया गया है। शीघ्र ही खाई खोदने की कार्रवाई की जाएगी। सड़क के लिए वन भूमि के हस्तांतरण की कार्रवाई भी गतिमान है। कार्यदायी एजेंसी की ओर से 50 से अधिक कर्मकारों को लगाया गया है। मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, तहसीलदार चमन सिंह, साइट प्रोजेक्ट मैनेजर अर्जुन सिंह, जूनियर इंजीनियर संदीप रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितेष जौहरी।

नितेष जौहरी।

नितेष जौहरी।

नितेष जौहरी।

नितेष जौहरी।

नितेष जौहरी।

नितेष जौहरी।

नितेष जौहरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed