फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Information given about TB Champion's challenge and his work

Rishikesh News: टीबी चैंपियन के चैलेंज और उनके कार्यों की दी जानकारी

Mon, 16 Oct 2023 11:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Information given about TB Champion's challenge and his work
एक्शन फॉर एडवांसमेंट सोसायटी आस की ओर से नंदा तू राजी खुशी रैंया एक अभियान टीबी से मुक्ति कार्यक्रम के तहत आईएसबीटी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीबी चैंपियन की भूमिका विषय पर सेमिनार लगा। इसमें हरिद्वार और देहरादून जनपद के करीब 35 टीबी चैंपियन ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


रविवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. मनोज वर्मा, संस्था की सचिव हेमलता बहन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेमिनार में वॉलिंटियर सविता, पारुल और लक्ष्मी ने टीबी चैंपियन को ध्यान रखने योग्य बातें, उनके चैलेंज और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। आस की सचिव हेमलता बहन ने टीबी केंद्र में लंबे समय से रिक्त चल रहे टीबी चिकित्सक की तैनाती की मांग की। जिला टीबी नियंत्रण अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा ने टीबी चैंपियन वॉलिंटियर टीम को प्रेशर ग्रुप की तरह स्वेच्छा से रोगीजन की समस्याओं को उठाने पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रशांत चौधरी ने कहा कि सरकार की ओर से टीबी मरीजों को पोषाहार, सेवा सहयोग देने वाले चैंपियन को सहयोग राशि दिया जाएगा। कार्यक्रम में टीबी चैंपियन को आस ने प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर आस के अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत राही, कोतवाली प्रभारी केआर पांडेय, संजय अग्रवाल, डा. ऋतिक अरोड़ा, मनीषा, लीला उनियाल, उपासना, कल्पना, हिना, किरन, काजल, दिनेश, वर्षा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed