{"_id":"6595a770c7bc2ad35302610a","slug":"indoor-sports-facilities-are-not-available-to-the-students-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-321167-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एसडीएस विवि का परिसर तो बना लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एसडीएस विवि का परिसर तो बना लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iप्रयोगशालाओं में नहीं हैं उपकरण, छात्रावास और इंडोर स्टेडियम भी नहींI
श्रीदेव सुमन विवि के सबसे बड़े परिसर में छात्र-छात्राओं को इंडोर खेल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिससे खेल प्रेमी छात्र-छात्राओं को खासी दिक्कतें हो रही हैं। विवि प्रशासन का दावा है कि जल्द ही इंडोर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
पं. ललित मोहन शर्मा पीजी काॅलेज को वर्ष 2019 में श्रीदेव सुमन विवि का परिसर बनाया गया था। इससे पहले यह ऑटोनॉमस काॅलेज था। विवि परिसर बनने के बाद उम्मीद थी कि यहां छात्र-छात्राओं के लिए सुविधाओं का विकास होगा। लेकिन चार साल बाद भी परिसर में सुविधाओं का अभाव बना है। शिक्षकों, कक्षा कक्षों की कमी के साथ ही प्रयोगशालाओं में उपकरणों की कमी है। परिसर में छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा भी नहीं है। वहीं खेल प्रेमी छात्र-छात्राओं के लिए भी यहां सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
परिसर में इंडोर स्टेडियम नहीं है। जिससे बैडमिंटन आदि इंडोर खेलों में रुचि रखने वाले छात्र खेल गतिविधियों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। पूर्व छात्र संघ सचिव अमन पांडे ने कहा कि इंडोर सुविधा के लिए पूर्व में कई बार विवि प्रशासन से मांग की गई। लेकिन विवि प्रशासन ने कभी छात्रों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। जिसका खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
I
I
Iपरिसर में अभी इंडोर की सुविधा नहीं है। छात्र-छात्राओं को इंडोर की सुविधा उपलब्ध कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। - प्रो. एमएस रावत, निदेशक, पं. ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेशI