फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   An out-of-control car smashed into a shop gate

Rishikesh News: अनियंत्रित हुई कार ने दुकान का गेट तोड़ा

Mon, 07 Sep 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 07 Sep 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
An out-of-control car smashed into a shop gate
श्यामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रही एक कार खैरीखुर्द में अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार बाउंड्रीवाल को तोड़ती हुई एक दुकान में घुस गई जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गेट के सामने लगा करीब आठ फीट ऊंचा पेड़ भी जड़ से उखड़ गया। वहीं, गेट से सटा चाय का खोखा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना रविवार देर रात करीब 1:30 बजे की है। कार ऋषिकेश की ओर जा रही थी व उसमें पांच लोग सवार थे। अचानक गड्ढा आने से कार अनियंत्रित हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर गड्ढों के कारण वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। दुकान स्वामी धीरेंद्र ने बताया कि उन्हें सुबह मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद हादसे की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने रायवाला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed