{"_id":"98925bf750b6f0488c9df8df90457ab6","slug":"imergency-108-service-kicked-scoti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी को टक्कर मारकर भागी 108","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी को टक्कर मारकर भागी 108
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 25 Nov 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। हरिद्वार बाईपास मार्ग पर 108 आपातकालीन सेवा ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारकर घायल कर दिया। ऊपर से घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय आपातकालीन सेवा मौके से फरार हो गई। घायल युवती को राहगीरों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने आपातकालीन सेवा कर्मियों की संवेदनहीनता पर आक्रोश जताया।
मंगलवार सुबह नेहा कलूड़ा (28) पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी छिद्दरवाला स्कूटी लेकर किसी काम से ऋषिकेश बाजार आई थी। टीएचडीसी गेट के सामने 108 आपातकालीन सेवा ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवती घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद 108 सेवा रुकने के बजाय भाग गई। घायल युवती को एक राहगीर ने निजी वाहन से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने आपातकालीन सेवा कर्मियों की संवेदनहीनता पर आक्रोश जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।