फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Illegal liquor recovered from car, one arrested

Rishikesh News: कार से अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2025 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor recovered from car, one arrested
आबकारी विभाग ने एक कार से 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार में सवार युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि रविवार को नियमित चेकिंग के दौरान रानीपोखरी से ऋषिकेश की ओर आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने कार की रफ्तार तेज कर दी। जिस पर टीम ने पीछा किया और सातमोड़ के समीप कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार के पीछे वाली सीट के नीचे बने केबिन से 12 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। कार सवार युवक की पहचान अक्षय कुमार निवासी नेथनपुर देहरादून के रूप में हुई। निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed