फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   If you are fond of adventure on the waves, then come to Yoganagari

योगनगरी के राफ्टिंग ट्रेक पर उठाएं रोमांचक सफर का मजा

Sat, 05 Mar 2022 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
If you are fond of adventure on the waves, then come to Yoganagari
18 राफ्टिंग के दौरान गंगा की लहरों का आनंद लेते पर्यटक। - फोटो : RISHIKESH
आप साहसिक खेलों के शौकीन है और लहरों पर सवार होकर रोमांच की अद्भुत अनुभूति का आनंद लेना चाहते हैं तो योगनगरी चले आइए। यहां गंगा की ऊंची उठती लहरें रोमांच का अनूठा अहसास कराती हैं। गंगा नदी में कौड़ियाला से रामझूला तक करीब 32 किमी के राफ्टिंग और क्याकिंग के सफर में आपको 20 से अधिक रैपिड आपको जीवनभर याद रहेंगे।
विज्ञापन

मार्च का महीना शुरू होने के साथ ही तीर्थनगरी का भी मौसम बदलने लगा है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मुंबई आदि प्रांतों के पर्यटकों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। पर्यटक यहां राफ्टिंग और कयाकिंग का आनंद उठाने आ रहे हैं। पर्यटक कौड़ियाला, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस से राफ्टिंग और कयाकिंग करते हैं। राफ्टिंग संचालक जीतपाल ने बताया कि राफ्टिंग के लिए कौड़ियाला से लेकर रामझूला तक करीब 32 किमी का सबसे लंबा ट्रैक और 20 रैपिड हैं। इनमें डेनियल डिप, द वॉल, बटरफ्लाई, माला के समीप कौडियाला एसटीपी, मरीन ड्राइव के समीप हग एंड किसेस, ब्लैक मनी, टीबीएम पार्ट फर्स्ट, टीबीएम पार्ट टू, पार्ट थ्री, क्रॉस फायर, बॉडी सरफिंग, शिवपुरी के समीप रिर्टन टू सेंडर, गुड मॉर्निंग, रॉलर कोस्टर, टी ऑफ, क्लब हाउस के समीप गोल्फ कोर्स, ब्रह्मपुरी के समीप कैस फ्लो, इंसिटेंशन, डबल ट्रपल, हिलट्रॉन हैं। हर रैपिड का अपना ही एक अलग मजा है।
विज्ञापन

द वॉल में प्रवेश करना है मना
कौड़ियाला के समीप बनने वाले द वॉल रैपिड में प्रवेश करने की मनाही है। इसके लिए राफ्टिंग गाइडों को दिशा निर्देश भी दिए गए है। यह इतना खतरनाक रैपिड है कि यहां राफ्ट फंसते ही सीधे भंवर में घुस जाती है। रैपिड राफ्ट को सीधा सीधे नीचे ले जाती है, जिससे पर्यटकों की जान भी जा सकती है। इसलिए राफ्ट संचालक बड़ी सावधानी से अपनी राफ्ट को इस रैपिड के बाहर ही बाहर क्रॉस करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर का जोड़... 32 किमी के राफ्टिंग ट्रेक पर उठाएं रोमांचक सफर मजा
ये राफ्टिंग का शुल्क
राफ्टिंग प्वांइट - प्रति पर्यटक शुल्क - ट्रैक किमी
कौडियाला से रामझूला - 25 सौ रुपये प्रति पर्यटक - 32 किमी
कौडियाला से शिवपुरी - 15 सौ रुपये प्रति पर्यटक - 20 किमी
मरीन ड्राइव से शिवपुरी - 600 रुपये प्रति पर्यटक - 10 किमी
मरीन ड्राइव से रामझूला - 15 सौ रुपये प्रति पर्यटक - 25 किमी
शिवपुरी से रामझूला- एक हजार रुपये प्रति पर्यटक - 15 किमी
ब्रह्मपुरी से रामझूला - 600 रुपये प्रति पर्यटक - 09 किमी
क्लब हाउस से रामझूला- 600 रुपये प्रति पर्यटक - 09 किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed