फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Herd of elephants damaging the crop

फसल को क्षतिग्रस्त कर रहा हाथियों का झुंड

Fri, 15 Oct 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Herd of elephants damaging the crop
डोईवाला। जीवनवाला में जंगली हाथियों का झुंड किसानों की फसलों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। आबादी घुस रहे हाथियों और अन्य वन्य जीवों से ग्रामीणों का जान माल के नुकसान का भी खतरा सता रहा है। वन विभाग ने समस्या के निदान के लिए आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बडकोट वन रेंज की सीमा से सटे जीवनवाला ग्राम सभा में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा है। आबादी में हाथियों की आमद होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो रही है। आबादी में हाथियों की चहलकदमी से ग्रामीण खासे परेशान हैं। गांव के समाजसेवी गुरजीत सिंह लाडी ने बताया कि जंगली हाथी कई बीघा गन्ने की फसलों को नुकसान पहुंचा चुके हैं। बताया कि किसान शैलेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह रावत, त्रिलोचन सिंह, मोकम सिंह और हितेश नेगी आदि किसानों की फसलों का नुकसान हो चुका है। ग्राम प्रधान परमजीत कौर ने बताया कि वन सीमा पर ऊर्जा बाड़ की व्यवस्था है। लेकिन रखरखाव के अभाव में बेअसर साबित हो रही है। बताया कि आबादी में हाथियों के अलावा सुअर और नीलगाय भी आ रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से समस्या के निदान की मांग की। वन अधिकारियों ने बताया कि विभागीय गश्ती दल सक्रिय होकर आबादी में आ रहे जंगली हाथियों को खदेड़ रहा है। समस्या के निदान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed