{"_id":"66e629c67ea3eeafad0efd09","slug":"helicopter-service-will-start-for-two-dhams-from-today-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-501534-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: आज से दो धामों के लिए शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: आज से दो धामों के लिए शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलीग्रांट हेलीपैड से रुद्राक्ष एविएशन का हेलिकॉप्टर आज से दो धामों बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा। इस उड़ान में कुल 20 श्रद्धालु जौलीग्रांट से रवाना होंगे।
रुद्राक्ष एविएशन के एमआई 17 हेलिकॉप्टर ने पिछले वर्ष मई से दो धामों के लिए अपनी हेली सेवाएं शुरू की थी। जबकि इस यात्रा सीजन में कपाट खुलने पर कंपनी के हेलिकॉप्टर ने बीते 10 मई से जौलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन बरसात को देखते हुए 15 जून से हेली सेवा पर ब्रेक लगा दिया गया था।
अब बरसात लगभग समाप्ति की ओर है। कंपनी के अधिकारी और एमआई 17 हेलिकॉप्टर रविवार सुबह से उड़ान भरने के लिए एसडीआरएफ के पास हेलीपैड पर पहुंच चुका है। यदि रविवार सुबह मौसम साफ रहा तो जौलीग्रांट से सुबह सात बजे एमआई 17 हेलिकॉप्टर 20 श्रद्धालुओं को लेकर दो धामों के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
-- -
हेलिकॉप्टर का यह रहेगा शेड्यूल
चारधाम यात्रा में कंपनी ने श्रद्धालुओं की दो कैटेगरी तय की हैं। पहली कैटेगरी में मौसम साफ रहने पर श्रद्धालु एक ही दिन में दो धामों की यात्रा कर सकेंगे। जबकि दूसरी कैटेगरी में श्रद्धालुओं को गुप्तकाशी और बदरीनाथ धाम में रात्रि विश्राम की सुविधा दी गई है। रात्रि विश्राम वाले श्रद्धालुओं को ठहरने और खाने आदि की व्यवस्था संबंधित कंपनी की तरफ से मुहैया कराई जाएगी। कंपनी का हेलिकॉप्टर 20 यात्रियों को लेकर प्रतिदिन पहले गुप्तकाशी जाएगा। गुप्तकाशी से दूसरे छोटे हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जाया जाएगा। केदारनाथ से वापस आने के बाद श्रद्धालु रात में गुप्तकाशी में रुकेंगे। अगले दिन इन श्रद्धालुओं को बदरीनाथ ले जाया जाएगा। जिसके बाद श्रद्धालु वापस जौलीग्रांट आएंगे।
-- -
चुकाने होंगे प्रति यात्री सवा लाख रुपये
जौलीग्रांट से दो धामों की यात्रा एक दिन में करने के लिए एक व्यक्ति का किराया लगभग सवा लाख रुपये रखा गया है। जबकि गुप्तकाशी और बदरीनाथ में दो रात्रि विश्राम के लिए एक व्यक्ति को एक लाख 30 हजार रुपये के करीब चुकाने होंगे।
-- -
बरसात खत्म होने के बाद एक बार फिर रुद्राक्ष एविएशन का हेलिकॉप्टर जौलीग्रांट से उड़ान भरने के लिए हेलीपैड पहुंच चुका है। मौसम ठीक रहने पर रविवार सुबह 20 श्रद्धालु जौलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरेंगे। - राज शाह, ऑपरेशन मैनेजर रुद्राक्ष एविएशन