फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Guldar entered the Jolly Grant airport runway

जौलीग्रांट एयरपोर्ट रनवे में घुसा गुलदार

Wed, 02 Dec 2020 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Guldar entered the Jolly Grant airport runway
डोईवाला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लगे जंगल से एक गुलदार एयरपोर्ट के रनवे तक पहुंच गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से वन विभाग को सूचना दी गई। गुलदार को रेस्क्यू करने के लिए वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। शाम को कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को पकड़ा जा सका।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के रनवे पर घुसने के बाद गुलदार एक लंबे पाइप में बीचोंबीच जाकर बैठ गया। इससे उसे रेस्क्यू करने में कई घंटों लग गए। विभागीय टीम ने कई बार ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पाइप करीब 20 मीटर लंबा और 3 मीटर चौड़ा था। बीचोंबीच बैठे गुलदार को पकड़ने के लिए पाइप के एक ओर पिंजरा लगाया गया। और दूसरी ओर से गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर किसी तरह पिंजरे तक पहुंचाने का प्रयास शुरू किया गया। देर शाम तक वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू करने में जुटी रही। थानों वन रेंज के डिप्टी रेंजर गगनदीप ने बताया कि सुबह 11:00 बजे के लगभग गुलदार के एयरपोर्ट के रनवे पर आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गई थी। करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार पकड़ा गया। सबसे पहले सीआईएसएफ के जवानों ने इसे देखा। डिप्टी रेंजर गगनदीप ने बताया कि इसकी उम्र एक से डेढ़ साल है। ऑपरेशन के दौरान उप वन प्रभागीय अधिकारी बीबी मर्तोलिया। डॉ. राकेश नौटियाल, रवि जोशी और इंद्र सिंह आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed