{"_id":"664156a2e742cd49db038024","slug":"guldar-attacked-a-woman-who-went-to-the-forest-to-collect-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-411801-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: घास लेने जंगल गई महिला पर गुलदार ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: घास लेने जंगल गई महिला पर गुलदार ने किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखणीखाल तहसील के गैंड गांव में घास लेने जंगल गई महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों डीएफओ को ज्ञापन भेजकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
स्थानीय निवासी सुरेंद्र नेगी, शीशपाल नेगी ने बताया कि रविवार को गांव की तीन महिलाएं गैंड गांव के नजदीक कुसरगल तोक में घास लेने के लिए गई थी। दोपहर घास काटने के बाद महिलाएं छांव में बैठी थी। तभी झाड़ियों में छुपे गुलदार ने रीता देवी (40) पत्नी योगेश्वर प्रसाद कुकरेती पर अचानक हमला कर दिया। सिर और हाथ पर जख्म के निशान हैं।
अन्य महिलाओं की ओर से हल्ला मचाने के बाद गुलदार तेजी से जंगल की ओर भाग गया। महिलाओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला को चारपाई में उठाकर स्थानीय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने महिला को एम्स ऋषिकेश रेफर किया है। जहां महिला का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान मनोज गौड़ ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार के हमले की यह पहली घटना है। लोग दहशत में आ गए हैं। गुलदार को पकड़ने या मारने के लिए गांव के पास पिंजरा लगाने और शूटरों की तैनाती करने के लिए डीएफओ को पत्र लिखा गया है। कहा कि जल्द गुलदार से निजात नहीं दिलाई जाती है तो ग्रामीण आंदोलन के लिए विवश होंगे।
- यमकेश्वर विकासखंड के गैंड गांव में गुलदार की ओर से महिला पर हमला करने के बाद गांव में टीम को भेजा गया है। क्षेत्र में टीम गश्त करेगी। घायल महिला को वन विभाग की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। - राकेश चंद, वन क्षेत्राधिकारी लैंसडौन