{"_id":"5e4300158ebc3ee5d21f8bab","slug":"garbage-vehicles-to-be-reduced-rishikesh-news-drn335818452","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कूड़ा वाहनों का घटाया जाए शुल्क’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कूड़ा वाहनों का घटाया जाए शुल्क’
विज्ञापन
नगर आयुक्त से वार्ता करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सफाई व्यवस्था में लगाए गए कूड़ा वाहनों का शुल्क घटाने और समय निर्धारित करने की नगर आयुक्त से गुहार लगाई है। मंगलवार को युकां के जिला महासचिव इमरान सैफी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में एकत्रित होकर नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वींरियाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कूड़ा वाहनों का संचालन किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों की आपत्ति है कि कूड़ा वाहन प्रतिदिन न आकर सप्ताह में मात्र दो बार आते हैं। जबकि, हर घर से मासिक शुल्क लेते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में समान शुल्क निर्धारित नहीं है। कहीं 30 रुपये तो कहीं 50 रुपये मासिक शुल्क वसूला जा रहा है। वाहनों का कूड़ा उठान का समय निर्धारित न होने से समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से कूड़ा वहनों का शुल्क कम करने और कूड़ा वाहनों का समय निर्धारित करने की मांग की है।
इस अवसर पर पार्षद रीना शर्मा, आकाश शर्मा, तहजीब अहमद, जावेद अंसारी, रोहित शर्मा, पूनम शर्मा, संजीव शर्मा, कन्हैया लाल, सुनील शर्मा, विरेंद्र गुप्ता, राजेश, संध्या, मीना, सुनहरी लाल, मुन्ना जायसवाल, विकास, दीपक सिंह, सुनील गोस्वामी, राजू गुप्ता, मदन, विजय आदि मौजूद थे।