फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ganga Festival Crazy Tourism Development Fair from 23 January

गंगा महोत्सव क्रेजी पर्यटन विकास मेला 23 जनवरी से

Thu, 26 Dec 2019 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ganga Festival Crazy Tourism Development Fair from 23 January
पालिका सभागार में क्रेजी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक करते कृषि मंत्री। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। गंगा महोत्सव क्रेजी पर्यटन विकास मेला 2020 की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को नगर पालिका मुनिकीरेती सभागार में संबंधित विभागों के आला अधिकारियों के संग बैठक की। उन्होंने मेले के दौरान व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के विशेष निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही मौके पर उपस्थित लोगों से भी सुझाव मांगे। बैठक में सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी से 26 जनवरी तक मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की। बैठक में क्रेजी फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी ने बताया कि चार दिवसीय मेला पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कुछ सुप्रसिद्घ कलाकार भी मेले में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य प्रस्तुतियां और सामूहिक ध्वजारोहण कार्यक्रम भी होंगे। बताया कि अंतिम दिन लक्की ड्रॉ विजेताओं को इनाम भी बांटें जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर युक्ता मिश्र, पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, सीओ नरेंद्रनगर प्रमोद शाह, मुनिकीरेती थाना प्रभारी आरके सकलानी, खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा, उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग सौरभ चमोली, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग मंगल सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि मो. आरिफ खान, सभासद मनोज बिष्ट, विनोद सकलानी, सुभाष चौहान, हिकमत नेगी, राजेंद्र थलवाल, अजय रमोला, राजेश्वर उनियाल, बीना जोशी, सविता डोबरियाल, रोशनी राणा, शंकर नौटियाल, प्रमोद उनियाल, जगवीर नेगी, सतीश चमोली, अजय रमोला, प्रशांत भट्ट, अतुल उनियाल, देवप्रिय दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed