फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ganapati Bappa, the donor of house to house Riddhi-Siddhi

घर-घर विराजे रिद्वी सिद्वि के दाता गणपति बप्पा

Sun, 23 Aug 2020 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ganapati Bappa, the donor of house to house Riddhi-Siddhi
भगवान गणेश की पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। तीर्नगरी ऋषिकेश में शनिवार से प्रथम पूजनीय भगवान श्रीगणेश की जय-जयकार शुरू हो गई है। इस दौरान जहां बाजारों में रौनक देखने को मिली, वहीं लोगों ने विधि विधान के साथ गणपति को स्थापित किया। वहीं इस बार कोरोना महामारी के कारण शोभायात्राओं का आयोजन नहीं किया गया। मेयर अनिता ममगाईं ने नगर वासियों को गणेश चतुर्थी पर्व की बधाई दी है।
विज्ञापन

देशभर के साथ जहां देवभूमि में भी रिद्धि-सिद्धि के दाता श्रीगणेश शनिवार को घर-घर विराजे। तीर्थनगरी में मेयर अनिता ममगाई ने भी घर में गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कर सुख और सृमद्धि की मंगल कामना की। कोरोना संकट के चलते गंगा शहर में बप्पा के भक्तों ने इस बार पंडालों के बजाए घरों में विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में हर्ष और उल्लास है। भगवान गणेश के जन्म उत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। गणेशजी को बुद्धि, समृद्धि, सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। यह उत्सव दस दिन बाद अनंत चतुर्थी के दिन समाप्त होता है। गणेश चतुर्थी पर्व की बधाई देते हुए महापौर ने कहा कि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कोरोना संकट है तो श्रद्धालुओं को अपने और दूसरे के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए ये पर्व मनाना होगा। उन्होंने पर्व पर शहरवासियों के तमाम विघ्न दूर करने और परिवार में सुख सृमद्धि की मंगलवार कामना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं ने घर में ही की पूजा
डोईवाला। श्री गणेश चतुर्थी पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं ने घरों में ही भगवान गणपति की प्रतिमा की स्थापना की। श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास के साथ भगवान गणेश की स्तुति की। बाजारों में भी रौनक देखने को मिली।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर में इस बार शोभायात्रा और अन्य बड़े आयोजन नहीं हुए। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को घरों में स्थापित किया। विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमा घरों में लेकर आए थे। राजीवनगर में परपंरागत तरीके से श्री गणेश सेवा समिति की ओर से दसवां एएन कौशल स्मृति गणेश स्थापना समारोह प्रारंभ हो गया। आयोजन समिति के भारतभूषण कौशल ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इस बार सभी मानकों का ध्यान रखकर दस दिनों का समारोह आयोजित हो रहा है। बताया गया कि भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना की स्थापना विधि विधान से की गई। इस दौरान कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान गीता कौशल, लक्ष्मी देवी, जया, सुमन,चंद्रप्रकाश, अनीता, संजय और कमलेश आदि मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर आदर्श समिति की ओर से श्री गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना के साथ स्थापना की गई। अध्यक्ष आशा कोठारी, हरीश कोठारी आदि मौजूद थे। गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर नगर के बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। लोग बाजारों में पर्व के लिए खरीदारी करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed