फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two candidates each from the BJP and Congress emerge victorious in Rishikesh

Rishikesh News: ऋषिकेश में भाजपा व कांग्रेस के दो - दो प्रत्याशियों ने मारी बाजी

Fri, 16 Oct 2026 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 16 Oct 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Two candidates each from the BJP and Congress emerge victorious in Rishikesh
जिला योजना समिति: राजेंद्र बिष्ट, आशु डंग, सत्या कपरुवाण और संध्या गोयल जीते
विज्ञापन

- भाजपा के राजेंद्र बिष्ट और आशु डंग जीते, कांग्रेस की संध्या गोयल और सत्या कपरुवाण ने भी मारी बाजी
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश में जिला योजना समिति सदस्य पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के दो-दो पार्षदों ने जीत दर्ज की। भाजपा के राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट और आशु डंग विजयी रहे, जबकि कांग्रेस की संध्या गोयल और सत्या कपरुवाण ने भी जीत हासिल की। चुनाव परिणामों को लेकर नगर निगम की स्थानीय राजनीति में पार्षदों की एकजुटता और रणनीतिक तालमेल चर्चा का विषय बना हुआ है।

मतगणना में भाजपा पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट को 25 और आशु डंग को 18 मत मिले। वहीं, कांग्रेस की संध्या गोयल को 20 और सत्या कपरुवाण को 17 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संध्या बिष्ट गोयल की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी की ओर से इसे पार्षदों की एकजुटता और बेहतर रणनीतिक तालमेल का परिणाम बताया जा रहा है। चुनाव में दोनों दलों के दो-दो प्रत्याशियों की जीत ने नगर निगम की स्थानीय राजनीति में उनकी भूमिका को फिर चर्चा में ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
साइड स्टोरी

ऋषिकेश।
जिला योजना समिति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने दो-दो प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। सोमवार को भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट और आशु डंग के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी संध्या बिष्ट गोयल और सत्या कपरूवान ने भी ऋषिकेश तहसील में नामांकन पत्र दाखिल किए थे। भाजपा की ओर से ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र से राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट और आशु डंग को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने 11 अक्टूबर को जारी पत्र के माध्यम से दोनों प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। वहीं, कांग्रेस की ओर से संध्या बिष्ट गोयल और सत्य कपरूवाण ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस के सभी पार्षदों के साथ 14 निर्दलीय पार्षद भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने इसे प्रत्याशियों के समर्थन में पार्षदों की एकजुटता बताया।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed