{"_id":"6ad22d9dc082369b8d096713","slug":"an-emotional-performance-of-the-bharata-kaikeyi-dialogue-bharatas-meeting-and-the-journey-to-panchavati-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-147750-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: भरत-कैकेयी संवाद, भरत मिलाप, पंचवटी गमन का भावपूर्ण मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: भरत-कैकेयी संवाद, भरत मिलाप, पंचवटी गमन का भावपूर्ण मंचन
Fri, 16 Oct 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 16 Oct 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
भरत-कैकेयी संवाद, भरत मिलाप, पंचवटी गमन का भावपूर्ण मंचन

ऋषिकेश। मां गंगा रामलीला समिति चौदह बीघा, मुनिकीरेती की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के पांचवे दिन प्रभु श्रीराम के भरत-कैकेयी संवाद, भरत मिलाप, केवट लीला एवं पंचवटी गमन का मंचन किया गया। गणेश वंदना के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। मंचन के दौरान भरत-कैकेयी संवाद में भरत की व्यथा और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट प्रेम ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भरत मिलाप ने भाईचारे, त्याग, समर्पण और निस्वार्थ प्रेम की ऐसी अनुपम मिसाल प्रस्तुत की जो युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करती रहेगी। वहीं, पंचवटी गमन की लीला ने प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण के वनवास जीवन के प्रसंगों को सजीव कर दिया।
इस मां गंगा रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप परमार, संदीप गुप्ता, नलिन भट्ट, प्रेम सेमवाल, विनोद कुकरेती, भगवती काला, हुकम भंडारी, उर्मिला राणा, राजेंद्र थलवाल, सतीश सिंह, देवेंद्र दत्त जोशी, मनोज मलासी, प्रदीप सकलानी, अनिल बडोनी, डॉ. मनीष भट्ट, जितेंद्र उनियाल,संजय पांजा, विकास उपाध्याय, आयुष असवाल, आशीष बिजल्वाण आदि उपस्थित रहे।