फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fox lights and trap cameras deployed following tiger attack

Rishikesh News: बाघ के हमले के बाद फॉक्स लाइट और ट्रैप कैमरे का पहरा

Wed, 26 Aug 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 26 Aug 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Fox lights and trap cameras deployed following tiger attack
- धमांद गांव में बाघ के हमले के बाद अलर्ट मोड पर पार्क प्रशासन
विज्ञापन

यमकेश्वर। धमांद गांव में बाघ के हमले में श्रमिक के घायल होने की घटना के बाद वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने ग्रामीणों की सुरक्षा पर निगरानी बढ़ा दी है। गांव के जंगल से सटे संवेदनशील इलाकों में फॉक्स लाइट और ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों के जरिये बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी जबकि फॉक्स लाइट से रात के समय आबादी की ओर वन्यजीवों की आवाजाही रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

कुछ दिन पहले धमांद गांव में बाघ ने नेपाली मूल के एक श्रमिक पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने गांव के जंगल से लगे रास्तों, खेतों और आबादी के किनारों को संवेदनशील मानते हुए वहां निगरानी उपकरण लगाए हैं। फॉक्स लाइट रात में तेज रोशनी और आवाज के माध्यम से वन्यजीवों को आबादी की ओर आने से रोकने में मदद करेंगी। वहीं, ट्रैप कैमरों के जरिए बाघ की मूवमेंट रिकॉर्ड की जाएगी, जिससे उसकी आवाजाही वाले क्षेत्रों की पहचान करने और आगे की रणनीति तय करने में वन विभाग को मदद मिलेगी।
विज्ञापन

-वन विभाग की टीम लगातार गांव में गश्त कर रही है और ग्रामीणों को शाम के समय अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है।-राजेश जोशी, रेंजर, गोहरी रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed