फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Four vehicles hit by high speed car, one injured

तेज रफ्तार कार की चपेट में आए चार वाहन, एक घायल

Sat, 12 Oct 2019 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Four vehicles hit by high speed car, one injured
जंगलात बैरियर के समीप दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : RISHIKESH
कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक तेज रफ्तार वाहन ने तीन अन्य वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक स्कूटी सवार को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं, तेज रफ्तार वाहन सवार लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे देहरादून की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने देहरादून रोड सौफुटी के समीप पहले एक बुलेरो वाहन को टक्कर मारी। इसमें बुलेरो का एक साइड का हिस्सा अंदर की ओर धंस गया। इसमें वाहन चालक यासीन पुत्र नसीम अहमद को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद तेज रफ्तार कार घूमते हुए विक्रम से टकरा गई। इससे विक्रम का अगला हिस्सा अंदर की ओर धंस गया। इसके बाद कार ऋषिकेश से देहरादून की ओर जा रही एक स्कूटी टकरा गई। इसमें स्कूटी सवार मयंक नेगी पुत्र सीएस नेगी निवासी मोहकमपुर देहरादून को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि स्कूटी सवार युवक ने हेलमेट पहना हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। पुलिस को किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed