फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Former Chief Minister and senior Congress leader Harish

जाति आधारित जनगणना पर है कांग्रेस का फोकस : हरीश रावत

Wed, 18 Oct 2023 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister and senior Congress leader Harish
Iपूर्व सीएम हरीश रावत ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमलाI
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि दिल्ली कार्य समिति की बैठक में तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि 2021 में जनगणना हो जानी चाहिए थी, लेकिन वर्तमान सरकार उसे टालती रही। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि यदि उनकी सरकार आती है तो 2024 में यह उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

मंगलवार को भानियावाला में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि जनगणना जाति आधारित होनी चाहिए। जिससे मालूम पड़े कि उन जातियों के लिए क्या किया जाना शेष है। ताकि शंक्वाकार विकास मॉडल की बजाय निचले स्तर के व्यक्ति को भी विकास का लाभ मिल सके।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा संवैधानिक आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। सरकारी पद नहीं भरे जा रहे हैं। चतुर्थ श्रेणी के पदों को खत्म कर दिया गया है। रेल, टेलीकॉम, हवाई, रक्षा आदि क्षेत्रों को पूंजीपतियों को बेचा जा रहा है। जब यह संस्थाएं नहीं रहेगी तब पद भी नहीं होंगे और आरक्षण अपने आप ही समाप्त हो जाएगा। हरीश रावत ने महिला आरक्षण पर कहा कि इसे केंद्र ने 2033 तक लटकाने का कार्य किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, मनोज नौटियाल, करतार नेगी, नरेंद्र चौहान, लक्ष्मण बिष्ट, अब्दूल रजाक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iसूर्यधार का भाजपा ने किया बंटाधारI



हरीश रावत ने स्थानीय मुद्दों पर बोलते हुए आरोप लगाया कि सूर्यधार बांध का भाजपा ने बंटाधार किया है। बांध से किसानों को सिंचाई और लोगों को पेयजल नही मिला है। ये भाजपाई ही बता सकते हैं कि सूर्यधार बांध में किस भाजपाई ने कितना माल बनाया है। कहा डोईवाला शुगर मिल को बेचने की साजिश की जा रही हैं। रानीपोखरी में प्रस्तावित लॉ यूनिवर्सिटी को जानबूझकर लटकाया जा रहा है। जिससे एयरपोर्ट और डोईवाला के आसपास की जमीनों को पूंजीपतियों को बेचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed