फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Flyover and elevated road will be constructed

Rishikesh News: छह फ्लाईओवर, एक एलिवेटेड रोड से जाम व दुर्घटनाओं से मिलेगी मुक्ति

Fri, 09 Jan 2026 01:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 09 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Flyover and elevated road will be constructed
दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मोतीचूर से मोहकमपुर तक 720 करोड़ की लागत से छह फ्लाईओवर और एक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य अगले महीने शुरू कर दिया जाएगा। विभागीय स्तर पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह स्थान ऐसे हैं जहां सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा मोतीचूर से मोहकमपुर तक छह फ्लाईओवर और एक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने के लिए विभाग ने मोहकमपुर से लालतप्पड़ तक नोटिस जारी कर दिए हैं। अधिकारियरों का कहना है कि रायवाला और छिद्दरवाला में थ्री स्पिन अंडर पास बनाया जाएगा। जिसके दोनों तरफ 450 मीटर की संपर्क मार्ग बनाई जाएगी। फ्लाइओवर के दोनों तरफ सात मीटर की सर्विस रोड होगी। इस सर्विस रोड पर होने वाले अतिक्रमण को हटाया जाएगा। मोहकमपुर से लेकर कुआंवाला तक दो किलोमीटर की एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

सर्विस रोड पर पसरे अतिक्रमण को हटाया जाएगा

रायवाला में फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सर्विस रोड पर पसरे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। फ्लाईओवर के दोनों तरफ सात मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई जाएगी। फ्लाईओवर निर्माण के दौरान बाधा बनने वाले अतिक्रमण को सबसे पहले हटाया जाएगा। मोहकमपुर से लाल तप्पड़ तक अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही छिद्दरवाला, नेपाली फार्म और रायवाला में भी अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। सात दिन के भीतर अतिक्रमण न हटाने की सूरत में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



---

व्यापारियों की बढ़ी चिंता

फ्लाईओवर निर्माण से स्थानीय व्यापारियों की चिंताए बढ़ गई हैं। निर्माण के बाद रायवाला के मुख्य बाजार में सन्नाटा पसर जाएगा। खांड गांव पुलिया से लेकर पंजाब नेशनल बैंक के समीप तक सभी दुकान प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि प्रभावित होने वाले व्यापारियों की समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान व जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता भी की गई।



---

हाईवे पर नहीं लगेगा जाम

रायवाला में फ्लाईओवर निर्माण के बाद हाईवे पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों को हाईवे क्रॉसिंग करने में दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। रेलवे फाटक बंद होने से लगने वाला जाम हाईवे तक पहुंच जाता था जिसके चलते हाईवे पर राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।




---

- विभागीय स्तर पर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। फरवरी में फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू करने की पूरी संभावना है। करीब ढाई साल के भीतर फ्लाईओवर का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। - रोहित पंवार, प्रोजेक्ट इंजीनियर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed