{"_id":"67d5d9b9da76d3870a0ccc35","slug":"five-arrested-on-charges-of-attempt-to-murder-and-assault-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-641396-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जान से मारने के प्रयास व मारपीट के आरोप में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जान से मारने के प्रयास व मारपीट के आरोप में पांच गिरफ्तार
Sun, 16 Mar 2025 01:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने घर में घुस कर मारपीट करने व हत्या के प्रयास के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पीड़ित की पत्नी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं स्थानीय निवासियों और पूर्व सैनिकों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।
शनिवार को भल्ला फार्म, श्यामपुर निवासी ममता रावत ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। ममता ने बताया कि होली के दिन शुक्रवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे उनके पति आशीष रावत घर पर बैठे थे। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रवीश दीक्षित, ममता दीक्षित, तरुण, माधवी और माधवी के पति अमृतपाल बलौरी सहित कुछ अन्य लोग घर में घुसे।
उक्त सभी लोग उसके पति को खींचकर घर से बाहर ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति आशीष पर धारदार हथियार और लोहे की राड से जानलेवा हमला किया। जब वह बीच-बचाव में आई तो उस पर भी आरोपियों ने हमला किया। ममता ने बताया कि उसने और उसके पति ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोपी हमला कर फरार हो गए।
विज्ञापन
ममता ने बताया कि मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। घायल आशीष रावत को उपचार के लिए एम्स ले जाया गया है। ममता ने बताया कि किराए पर रहने वाले उक्त पड़ोसियों ने रंजिशन यह हमला किया है। ममता की शिकायत पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।