फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   fire in airport area

एयरपोर्ट के पास धधका जंगल

Wed, 18 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Wed, 18 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
fire in airport area
जंगल की आग - फोटो : file photo

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप अचानक जंगल धधक उठा। आग की भीषण लपटें देख अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी राहत बचाव में जुटे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से झाड़ियां जलकर खाक हो गई, जबकि दो तीन पेड़ भी आंशिक रुप से झुलस गए।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट की चहारदीवारी से कुछ आगे जंगल से धुआं उठने लगा, जब तक आसपास के लोग कुछ समझते आग की भयावह लपटें उठने लगी। आग फैलते देख हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जंगल में आग की सूचना ऋषिकेश फायर स्टेशन को दी। दमकल कर्मी वाहन लेकर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सेकेंड फायर आफिसर रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि जब तक आग को काबू में किया जंगल में उगी झाड़ियां आग की भेंट चढ़ गई और दो तीन पेड़ जल गए। हालांकि बड़ा नुकसान नहीं हुआ। दमकल कर्मियों ने बताया कि दोपहर डोईवाला के ग्राम खत्ता के जंगल में भी आग लग गई। मौके पर पहुंचे और आग को बूझाया। आगजनी से व्यापक नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed