{"_id":"6a9ec0630894107dfd0e2cc0","slug":"father-a-driver-at-a-community-health-center-son-an-army-officer-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-146092-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पिता सीएचसी में वाहन चालक, बेटा बना सेना में अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पिता सीएचसी में वाहन चालक, बेटा बना सेना में अफसर
Mon, 07 Sep 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी गया (बिहार) में प्रशिक्षण पूरा कर बने लेफ्टिनेंट
डोईवाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाहन चालक के पद पर कार्यरत प्यार सिंह रावत के पुत्र सौरभ रावत ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी गया (बिहार) में प्रशिक्षण पूरा कर पासिंग आउट परेड सफलतापूर्वक पास की और लेफ्टिनेंट बनकर डोईवाला के साथ अपने परिवार का नाम रोशन किया है। डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को अस्पताल स्टॉफ ने लेफ्टिनेंट बने सौरभ रावत का जोरदार स्वागत किया। बता दें कि सौरभ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा पांच तक डोईवाला के रेनेसां द्रोण स्कूल और 12वीं तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विषलय शंकरपुर देहरादून से पूरी करने के बाद पंतनगर यूनिवर्सिटी से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। सेना में अधिकारी बनने के लक्ष्य की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उन्होंने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के माध्यम से सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। बचपन से ही देश सेवा का जुनून रखने वाले सौरभ ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर सपने को साकार किया। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी गया में प्रशिक्षण पूरा करने बाद पासिंग आउट परेड में शामिल होकर सैन्य अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली। सौरभ का छोटा भाई भी अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। एक परिवार के दो बेटों का अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन भी लोगों की ओर से सराहा जा रहा है। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रताप सिंह रावत ने सौरभ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।