फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fasting broke by offering arghya to the rising sun

उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा उपवास

Sat, 21 Nov 2020 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fasting broke by offering arghya to the rising sun
ऋषिकेश। छठ महापर्व पर त्रिवेणीघाट में पूर्वांचल समुदाय का जन सैलाब उमड़ा। व्रती महिलाओं ने घाट पर गंगा में छठ मैया की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपना उपवास तोड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को तीर्थनगरी के गंगा घाट पर तड़के चार बजे से ही पूर्वांचली लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। छठ मैया की पूजा, भजन और गीतों से गंगाघाट गुंजायमान रहा। समुदाय के लोग गंगा घाट और तटों पर भगवान सूर्य के उगने का इंतजार करते रहे। जैसे ही सूर्य का उदय हुआ, व्रती महिलाओं ने हाथों में सब्जी, फल, मिठाई आदि सामग्री से भरा हुआ सूपा और डलिया पकड़कर छठ मैया की पूजा की। उसके बाद महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर उपवास तोड़ा। घाट पर सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद लिया। उधर मुनिकीरेती के स्वामी नारायण घाट, गीताभवन घाट और कालीकमली घाट पर भी पूर्वांचली लोगों ने सूर्य को अर्घ्य देकर अपना छठ पर्व का उपवास तोड़ा। त्रिवेणीघाट पर पूजा, अर्चना करने के बाद सार्वजनिक छठ पूजन समिति के पदाधिकारियों ने घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की।
विज्ञापन

वहीं जन जागृति समिति, हरिपुरकलां की ओर से छठ पूजा का आयोजन किया गया। लोगों ने घाट पर सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर कृष्णा पांडे, पवन पांडे, गौतम सोनकर, नंदू लाल पांडे, गोकुल डबराल, माल दत्त गैराला, योगेंद्र भट्ट, कन्हैया और विपिन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed