{"_id":"65e4c9b5a34162a9330b0654","slug":"farmers-demonstrated-at-the-sugar-mill-demanding-extension-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-363392-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: शुगर मिल में किसानों का प्रदर्शन, प्रबंधक का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: शुगर मिल में किसानों का प्रदर्शन, प्रबंधक का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iगन्ना पेराई सत्र समाप्त करने का दूसरा नोटिस चस्पा होने से किसानों में आक्रोश
I
I
I
Iकिसान बोले- खेतों में खड़ा है अभी काफी गन्नाI
शुगर मिल के पेराई सत्र को कुछ दिन और बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने मिल में प्रदर्शन किया। कहा कि खेतों में अभी काफी गन्ना खड़ा है। जिसकी मिल में आपूर्ति होने के बाद ही पेराई सत्र समाप्त किया जाए।
रविवार को क्षेत्र के तमाम किसान शुगर मिल पहुंचे। गन्ना मिल को जल्द बंद करने की प्रक्रिया का विरोध करते हुए मुख्य गन्ना प्रबंधक का घेराव किया। मिल परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि सभी किसानों के गन्ना की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि गन्ना किसान बुवाई कर रहे हैं। ऐसे में अभी काफी गन्ना खेतों में खड़ा है। मिल का पेराई सत्र समाप्त होने पर किसानों को भारी नुकसान होगा।
गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि जब तक खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है समिति की ओर से मिल को एनओसी नहीं दी जाएगी। कहा कि मिल प्रशासन को जल्दबाजी में मिल का पेराई सत्र समाप्त करने का निर्णय नहीं लेना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने मिल प्रबंधन से किसानों से वार्ता करने की भी मांग की। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष ताजेंद्र सिंह, भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा, करतार नेगी, कमल अरोडा, गौरव मल्होत्रा, देवराज सावन, महिपाल रावत, अजीत सिंह, प्रताप सिंह, चंदन, गजराज सिंह आदि रहे।