फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh news: teacher commits suicide in depression of lover death

Rishikesh: समझ लेना मैं ससुराल चली गई...लिखकर फंदे पर झूल गई शिक्षिका, प्रेमी की मौत से थी परेशान

Tue, 20 Dec 2022 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2022 06:38 PM IST
सार

पुलिस को एक युवती के आत्महत्या की सूचना मिली थी। उसकी मां ने बताया कि वह घर के दरवाजे पर चिटकनी लगाकर दूध लेने बाहर गई थीं। उनकी बेटी प्रियंका राणा (25) घर पर अकेली थी। वह लौटीं तो घर के बरामदे में पंखे पर चुन्नी से बने फंदे से बेटी लटकी हुई थी।

विज्ञापन
Rishikesh news: teacher commits suicide in depression of lover death
महिला का शव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सुसाइड नोट में ‘समझ लेना मैं ससुराल चली गई’ लिखकर निजी स्कूल की शिक्षिका फंदे से झूल गई। वह प्रेमी सैन्यकर्मी की मौत से आहत थी। आननफानन परिजन उसे सैन्य अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह रायवाला थाना क्षेत्र के आडवाणी प्लाट इलाके की है। पुलिस को एक युवती के आत्महत्या की सूचना मिली थी। उसकी मां ने बताया कि वह घर के दरवाजे पर चिटकनी लगाकर दूध लेने बाहर गई थीं। उनकी बेटी प्रियंका राणा (25) घर पर अकेली थी। वह लौटीं तो घर के बरामदे में पंखे पर चुन्नी से बने फंदे से बेटी लटकी हुई थी। पड़ोसी को बुलाकर उसे नीचे उतारा। आननफानन सैन्य अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


Uttarakhand: सेल्फी लेने के बाद महिला ने फंदा लगाकर दे दी जान, मासूम की आंख खुली तो मां को देख सहम गया
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। थाना प्रभारी कुलदीप पंत ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें प्रियंका ने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए परिजनों से माफी मांगी है। लिखा है कि समझ लेना मेरी शादी हो गई और मैं ससुराल चली गई हूं। थाना प्रभारी ने बताया कि वह एक स्कूल में प्राइमरी की टीचर थी। प्रियंका की शादी एक सैन्यकर्मी से होने वाली थी। कुछ महीने पहले हादसे में उसकी मौत हो गई। इससे वह अवसाद में चली गई।

दोनों ने नौकरी के बाद लिया था शादी का फैसला
थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका अपने सैन्यकर्मी दोस्त से बहुत प्यार करती थी। दोनों ने साथ पढ़ाई की और फिर नौकरी लगने के बाद शादी का फैसला लिया था। परिजनों को भी दोनों के रिश्ते पर एतराज नहीं था। मंजूरी पर दोनों की शादी तय हो गई लेकिन सैन्यकर्मी की मौत के चलते वे शादी के अटूट बंधन में नहीं बंध सके। मन में प्रेमी के साथ शादी का सपने संजोए बैठी प्रियंका पूरी तरह से टूट गई थी। परिजनों के मुताबिक, वह किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी और प्रेमी को याद कर रोती रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed