फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Elephant coming into populated area by jumping over the wall

Rishikesh News: दीवार फांद कर आबादी क्षेत्र में आ रहा हाथी

Sat, 03 Jan 2026 01:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 03 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Elephant coming into populated area by jumping over the wall
2 लच्छीवाला के आबादी क्षेत्र में उत्पात मचाने के बाद दीवार कूद कर वापस जंगल लौटता हाथी।स्रोत- स
लच्छीवाला वन रेंज से जुड़े रिहायशी इलाकों में हाथी के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यहां एक हाथी जंगल की सुरक्षा दीवार फांदकर आबादी क्षेत्र में लगातार आ रहा है। हाथी के आवाजाही की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।घनी आबादी के लच्छीवाला रेलवे लाइन पार वाले इलाकों में हाथी की गतिविधियां एकाएक बढ़ गई है। सप्ताह में पांच से अधिक बार आबादी क्षेत्र में हाथी की आमद होने से भय का माहौल बन गया है। बीती रात हाथी ने ईश्वरप्रसाद के खेत में खड़े गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलने पर वन विभाग का गश्ती दल मौके पर पहुंचा। काफी आतिशबाजी करने के बाद हाथी जंगल में वापस लौटा। शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने पूर्व बीडीसी पम्मीराज के नेतृत्व में वन क्षेत्राधिकारी लच्छीवाला को ज्ञापन सौंपा। कहा कि क्षेत्र के लोग भयग्रस्त हो गए हैं। रात में घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। राजकृपाल सिंह, नंदा देवी, विष्णु प्रसाद आदि ने विभाग से समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है। वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि नुकसान के लिए मुआवजे की व्यवस्था कराने के अलावा हाथी को खदेड़ने के लिए अतिरिक्त टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed