फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Elephant attacks youth riding scooter

Rishikesh News: हाथी ने किया स्कूटी सवार युवक पर हमला

Sat, 07 Mar 2026 02:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 07 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Elephant attacks youth riding scooter
हरिद्वार से चीला पावर हाउस जा रहे स्कूटी सवार युवक पर हाथी ने हमला कर दिया। युवक ने भाग कर अपनी जान बचाई। गुस्साए हाथी ने स्कूटी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है, जब हरिद्वार निवासी राहुल रावत अपने पिता जगत रावत से मिलने चीला पावर हाउस जा रहा था। राहुल जैसे ही चांडी गेट से चीला की तरफ बढ़ा उस पर हाथी ने हमला कर दिया। राहुल ने भागकर अपनी जान बचाई। समय रहते युवक वहां से नही भागता तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी। इस दौरान हाथी ने स्कूटी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन




---

क्विक रिस्पॉन्स टीम की कार्यशैली पर भी सवाल



बता दें कि चंडी गेट से चीला के मध्य हाथियों की गतिविधि बनी रहती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) मौके पर नहीं पहुंची। उप वन क्षेत्राधिकारी मेघ पाल सिंह का कहना है कि उक्त मामले की जानकारी उनको नहीं है। सूर्यास्त के बाद उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक है। सवाल यह है कि घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है, जब वाहनों की आवाजाही पर रोक है तो युवक स्कूटी पर सवार होकर पार्क क्षेत्र में कैसे प्रवेश कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



क्या है क्यूआरटी


क्यूआरटी का काम पार्क क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा व वन्यजीवों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। राजाजी नेशनल पार्क में क्यूआरटी का मुख्य कार्य वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह टीम अवैध शिकार को रोकने, मानव-वन्यजीव संघर्ष (जैसे हाथी-मानव संघर्ष) को प्रबंधित करने, पार्क के संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करने और वन्यजीवों से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्यवाही करने का कार्य करती है। इसके अलावा हाथियों और अन्य जानवरों के मानव आबादी वाले क्षेत्रों में घुसने पर उन्हें वापस जंगल की ओर खदेड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई करना। पांच से छह सदस्य क्यूआरटी टीम में शामिल हैं जो कोडिया से चांडी तक के क्षेत्र को कवर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed