फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dehradun Woman dies after being struck by Barmer Express on Raiwala-Rishikesh railway track

देहरादून: रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

Mon, 05 Oct 2026 11:21 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला (देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 05 Oct 2026 11:21 PM IST
सार

हादसा सोमवार रात करीब 9:45 बजे हुआ। महिला ऋषिकेश से रायवाला की ओर आ रही बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई।

विज्ञापन
Dehradun Woman dies after being struck by Barmer Express on Raiwala-Rishikesh railway track
महिला की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर सत्यनारायण मंदिर के समीप सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रायवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन


रायवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हादसा सोमवार रात करीब 9:45 बजे हुआ। महिला ऋषिकेश से रायवाला की ओर आ रही बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


UK Big News: सैलजा ने रोकी हरदा की राह, पहली बार आदि कैलाश में जाम और बेकाबू बस का कहर, पढ़ें बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतका के पास से पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। महिला ने क्रीम रंग की मैक्सी और नीले रंग का प्लाजो पहना हुआ था। उसके दाहिने हाथ पर टैटू बना हुआ है।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। महिला की पहचान के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य माध्यमों से प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed