फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Election Commission should provide assembly-wise details of over 13 lakh deleted voters: Dhasmana

13 लाख से अधिक हटाए मतदाताओं का विधानसभा वार ब्यौरा देन आयोग: धस्माना

Thu, 08 Oct 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 08 Oct 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Election Commission should provide assembly-wise details of over 13 lakh deleted voters: Dhasmana
डोईवाला। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि चुनाव आयेाग को एसआईआर प्रक्रिया के दौरान हटाए गए 13 लाख से अधिक मतदाताओं का विधानसभा वार पूरा ब्यौरा राजनीतिक दलों और आम जनता के समक्ष रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में की गई कटौती पर कांग्रेस की आपत्तियां बरकार हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डोईवाला विधानसभा भ्रमण पर आए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले और संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आम लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आहवान किया। धस्माना ने कहा कि चुनाव आयोग को सभी राजनीतिक दलों और आम लोगों के सामने पूरी प्रक्रिया स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि मतदाता सूची को लेकर किसी तरह का भ्रम न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को प्रभावी बनाने से लेकर आम जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजेन्द्र सिंह ताज, गुरदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, ईश्वरपाल आदि तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed