फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Education loan and banking information provided to students

Rishikesh News: छात्रों को दी शिक्षा ऋण और बैंकिंग की जानकारी

Mon, 02 Jun 2025 07:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Education loan and banking information provided to students
ऋषिकेश। पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप के पहले दिन छात्रों को भारतीय स्टेट बैंक ढालवाला का भ्रमण कराया गया। जिसमें छात्रों ने बैंक संबंधी एजुकेशन लोन, बैंक की कार्यप्रणाली संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। भारतीय स्टेट बैंक ढालवाला शाखा प्रबंधक सुशील डिमरी, विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी, प्रबंधक हर्षमणि व्यास, समर कैंप के संयोजक शिक्षक वीरेंद्र किशोर गौड़, सह संयोजक जयेंद्र प्रसाद चमोली ने संयुक्तरूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सुशील डिमरी ने छात्रों को जानकारी देते हुए कहा कि बैंक के माध्यम से छात्र बचत खाता चालू खाता एवं शैक्षिक ऋण आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन आदि का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर नवनीश शर्मा, आशीष चौहान, बिशन सिंह नेगी, नरेश पुंडीर, विपिन डोभाल, कीर्ति दत्त नौटियाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed