फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   DSB players won 28 medals in archery competition

Rishikesh News: तीरदांजी प्रतियोगिता में डीएसबी के खिलाड़ियों ने जीते 28 पदक

Sat, 02 Aug 2025 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
DSB players won 28 medals in archery competition
ऋषिकेश। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के 19 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की तीरदांजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के छात्रों ने तीरदांजी प्रतियोगिता में 28 पदक जीते हैं। जिनमेें 14 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025–2026 का आयोजन सत्यकाम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मेरठ में 27 से 31 जुलाई तक किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 146 प्रतिष्ठित स्कूलों के लगभग 650 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। डीएसबी इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शिव सहगल ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण, छह रजत व तीन कांस्य पदक जीते। इसके अलावा छह से नौ जून 2025 तक नैनीताल में आयोजित छठवीं सब-जूनियर एवं आठवीं सीनियर उत्तराखंड राज्य तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदक, एक-एक रजत व कांस्य पदक जीते। विद्यालय के परमाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने इन उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और आत्मविकास का भी माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed