{"_id":"68dae95396464b79dd035795","slug":"dsb-archers-won-seven-medals-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-800553-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: डीएसबी के तीरंदाजों ने जीते सात पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: डीएसबी के तीरंदाजों ने जीते सात पदक
Tue, 30 Sep 2025 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल श्यामपुर के तीरंदाजों ने पंजाब के सीजीएम कॉन्वेंट स्कूल में 19 से 28 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने सात कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
बालिका अंडर-14 रिकर्व वर्ग में ऋषिका शर्मा, पल्लवी कश्यप और आराध्या बिष्ट ने कांस्य पदक हासिल किए। बालिका अंडर-17 रिकर्व वर्ग में आहना सकलानी और अनुष्का ने भी शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किए। बालिका अंडर-14 कंपाउंड वर्ग में आराध्या मौर्य और बालक अंडर-14 कम्पाउंड वर्ग में अर्णव चौहान ने कांस्य पदक जीता।
प्रधानाचार्य शिव सहगल ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के अथक प्रयास, कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। विद्यालय के अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि हमारे बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि उनके आत्मविश्वास और परिश्रम की मिसाल है।