{"_id":"6a4ac69d2f3fa79ea90bd7cc","slug":"drunken-son-shoots-mother-arrested-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1011237-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: शराब के नशे में बेटे ने मां को मारी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: शराब के नशे में बेटे ने मां को मारी गोली, गिरफ्तार
Mon, 06 Jul 2026 02:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में रविवार रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी ही मां को अवैध तमंचे से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को पकड़ कर लिया है और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। घायल महिला का एम्स ऋषिकेश में उपचार जारी है।
घटना रविवार देर रात आम बाग, विस्थापित कॉलोनी की है। यहां रहने वाला सुमित गौड़ (32) अपनी मां उषा देवी के साथ रहता है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि सुमित लंबे समय से शराब का आदी है। शराब के नशे में वह अक्सर अपनी मां से विवाद और मारपीट करता था।
रविवार रात भी सुमित शराब पीकर घर पहुंचा। मां उषा देवी ने जब उसे शराब पीने को लेकर टोका तो वह गुस्से से बेकाबू हो गया। आरोप है कि उसने अवैध तमंचा निकालकर अपनी मां पर गोली चला दी। गोली लगते ही उषा देवी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) तुषार बोहरा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित गौड़ को पकड़ लिया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हथियार कहां से आया, इस पहलू सहित पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
घटना के बाद विस्थापित कॉलोनी में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।