{"_id":"6a9032308b85fa6be00fffc1","slug":"divisional-transport-officers-provided-information-on-road-safety-rules-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-145631-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: संभागीय परिवहन अधिकारियों ने दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: संभागीय परिवहन अधिकारियों ने दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलीग्रांट। होपवे पब्लिक स्कूल जौलीग्रांट में संभागीय परिवहन अधिकारियों की ओर सड़क सुरक्षा से संबंधित एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रश्नोत्तरी आदि के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। वहीं छात्र-छात्राओं को संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा विभिन्न पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रश्मि पंत ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। 18 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों को बिना वैध लाइसेंस के कोई भी वाहन नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने पर सजा का प्रावधान है। दोपहिया वाहन चलाते हुए हमेशा आईएसआई मार्क वाला हेलमेट ही पहनना चाहिए। गति सीमा हमेशा अपने कंट्रोल में होनी चाहिए। ट्रैफिक सिग्नल लाइटों जैसे लाल, पीली और हरी बत्ती के संकेतों और जेब्रा क्रॉसिंग का हमेशा पालन करना चाहिए।
परिवहन सहायक निरीक्षक बाइक स्क्वाड रमेश चंद्र पंत ने कहा कि अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को लाइसेंस बनने के बाद ही वाहन चलाने के लिए दें। वहीं स्कूल संचालकों की भी जिम्मेदारी है कि स्कूल में बिना लाइसेंस या बिना हेलमेट वाहन लेकर आने वाले विद्यार्थियों पर कार्रवाई की जाए। कहा कि देश में प्रतिवर्ष विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में करीब एक लाख अस्सी हजार लोग मारे जाते हैं। हर दिन औसतन 502 और हर घंटे करीब 21 लोग सड़क हादसों में जान गंवा देते हैं। प्रवर्तन सहायक निरीक्षक महेश चंद्र जोशी, जयप्रकाश, सृष्टि राणा आदि द्वारा भी जानकारी दी गई।
इन्हें मिले पुरस्कार
जौलीग्रांट। विद्यालय के अभिनव रमोला, अर्पित सिंह, प्रियांशु मैठाणी, यागिनी मेहरा, अनंत गौर आदि को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रबंधक सुशील बिजल्वाण, प्रधानाचार्य रतन सिंह पंवार, शिक्षक रजनी अरोड़ा, दुर्गा लता बांगरी, आशीष पयाल, समीरा चौहान, मेघा, पंकज जोशी आदि उपस्थित रहे।