फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Devotees take a dip of faith on Mouni Amavasya

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी 999

Fri, 12 Feb 2021 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith on Mouni Amavasya
मौनी अमावस्या पर त्रिवेणीघाट में तैनात आईटीबीपी के जवान। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। मौनी अमावस्या पर त्रिवेणीघाट समेत विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। प्रात:काल सुबह 4 बजे से घाट पर लोगों की चहलकदमी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर पुलिस प्रशासन और आईटीबीपी जवानों की तैनाती रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौनी अमावस्या पर त्रिवेणीघाट, मुनिकीरेती का भरतघाट, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। घाट पर लोगों ने दीपदान, अन्नदान और धनदान कर पुण्य अर्जित किया। गंगा का पानी मटमैला होने के कारण घाट पर श्रद्धालुओं की चहलकदमी कम ही देखने को मिली। कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा के जल को स्पर्श करके ही पुण्य अर्जित किया। व्रती महिला और पुरुषों ने गंगा में जलाभिषेक किया। पितरों की आत्मशांति के लिए लोगों ने गंगा तट पर पिंडदान भी किए।
विज्ञापन

गंगा जल आचमन से लोगों ने बनाई दूरी
ऋषिकेश। चमोली जिले में आई त्रासदी के कारण बीते दो दिनों से तीर्थनगरी में गंगा का पानी मटमैला आ रहा है। पानी में गाद आने के कारण गंगा का जल स्नान और आचमन के लायक नहीं है। मौनी अमावस्या पर गंगा तटों और घाट पर आ रहे श्रद्धालुओं ने गंगा के जल को देखकर इससे दूरी बनाकर दूर से ही जल को नमस्कार कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जलस्तर रहा सामान्य
ऋषिकेश। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बीते बुधवार और बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर सामान्य है। बीते बुधवार दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 336.59 मीटर, दोपहर 2 बजे 336.94 मीटर था। बृस्पतिवार दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 336.54 मीटर और दोपहर 2 बजे 336.57 मीटर दर्ज किया गया। जो बीते दिनों की तरह सामान्य है।

राजस्थान से उमड़े पर्यटक
ऋषिकेश। मौनी अमावस्या पर तीर्थनगरी में राजस्थान के पर्यटकों की चहलकदमी देखने को मिली। बृहस्पतिवार सुबह आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश में पर्यटकों से भरी राजस्थान के कई वाहन पार्क हुए। वाहनों से उतरकर इन पर्यटकों ने लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम और मुनिकीरेती क्षेत्र का भरण किया।

 मौनी अमावस्या पर त्रिवेणीघाट में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु।

मौनी अमावस्या पर त्रिवेणीघाट में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed