फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demonstration against installing statues of the dead in the temple

Rishikesh News: मंदिर में मृतकों की मूर्तियां लगाने के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 28 Jun 2024 04:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against installing statues of the dead in the temple
चमोली जनपद के माणा गांव के समीप पौराणिक सरस्वती मंदिर में महाराष्ट्र के कुछ लोगों की ओर से मृतक जनों की मूर्तियां स्थापित करने पर भैरव सेना ने विरोध जताया है। गुस्साए लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर महाराष्ट्र के विश्वनाथ कराड का पुतला फूंका और 20 जुलाई के बाद मूर्तियों को बाहर करने का ऐलान किया।
विज्ञापन


भैरव सेना संगठन के महानगर अध्यक्ष अन्नू राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ता हरिद्वार रोड स्थित त्रिवेणी घाट चौक पर एकत्रित हुए। सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा कि संगठन बीते तीन वर्षों से मूर्ति प्रकरण पर राज्य स्तर पर विरोध कर रहा है। लेकिन माणा गांव के पूर्व प्रधान प्रकरण को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। भैरव सेना 20 जुलाई के बाद स्वयं मूर्तियों को मंदिर और गर्भ गृह से बाहर करने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष काजल चौहान ने कहा कि संगठन वर्ष 2021 से पौराणिक मंदिर में मां सरस्वती के साथ विश्वनाथ कराड के मृतक भाई-बहन, स्वर कोकिला लता मंगेशकर, संत तुकाराम तथा संत ज्ञानेश्वर की मूर्तियों को गर्भ गृह में स्थापित करने का लगातार विरोध किया है। प्रदर्शन करने वालों में स्वामी केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, इंदिरा पौडल, अमन, गीता देवी, सविता, प्रतिभा, विशाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed