फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demonstration against hospital disorder

अस्पताल की अव्यवस्थाओं के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 29 Sep 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against hospital disorder
राजकीय चिकित्सालय में प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता - फोटो : RISHIKESH
भारतीय जनता युवा मोर्चा मुनिकीरेती मंडल की ओर से राजकीय चिकित्सालय में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सीएमएस को ज्ञापन सौंप कर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने की मांग की है। शनिवार को मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजय बहुगुणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजकीय चिकित्सालय एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन के विरूद्घ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके संजय बहुगुणा ने कहा कि सरकारी अस्पताल मरीजों के इलाज करने के बजाए रेफर सेंटर बन कर रह गया है। इससे गरीब तबके के लोगों को निजी अस्पतालों की मनमानी का शिकार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। चिकित्सालय में कर्मचारियों की मनमानी के मरीजों के तीमारदारों को विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अस्पताल प्रशासन ने अपनी मनमानी अपनाई तो कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में शिवम भारद्वाज, शुभम शर्मा, पवन रावत, अभिषेक नौटियाल, अमन चौहान, नीरज, आदित्य कोठारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed