ऋषिकेश। तीर्थनगरी में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तहसील प्रशासन के माध्यम से उपजिलाधिकारी मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा। समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेेतावनी दी है।
ऋषिकेश युवा कांग्रेस के विधानसभा महासचिव भावेश सड़ाना के नेतृत्व मे युंका कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अवगत किया कि तीर्थनगरी ऋषिकेश में अवैध शराब का कारोबार चरम सीमाओं पर है, इस विषय पर विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने कई बार कोतवाली और आबकारी विभाग व उपजिलाधिकारी को लिखित और मौखिक रुप से अवगत किया जा चुका है। उसके बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
इस मौके पर केशव गोयल, अभिषेक प्रभाकर, अक्षत सिंधी, गौतम अरोड़ा, रोहित कलूरा आदि शामिल थे।